Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: नप को मिला अपना स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी, संभाला पदभार

65

- sponsored -

 

 

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर::नगर पंचायत अकबरनगर को लगभग दो साल से ज्यादा समय बाद अपना स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी मिला। नगर पंचायत गठन के बाद अब तक सुल्तानगंज या नप हबीबपुर के कार्यपालक पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में रह रहे थे। लेकिन इस बार नगर पंचायत को अपना स्थाई कार्यपालक मिल गया है। जिससे अब नप के काम की गति में तेजी आएगी। मंगलवार को नगर पंचायत अकबरनगर के नए कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने नप हबीबपुर के कार्यपालक पदाधिकारी जो अतिरिक्त प्रभार में थे।

 

उनके स्थान पर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार एवं तमाम वार्ड पार्षदों एवं नप के कर्मी ने नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी को फूल माला पहना बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि अब तक नगर पंचायत अकबरनगर को अपना कार्यपालक पदाधिकारी नहीं मिलने से कामों में तेजी नहीं आ रही थी।अब नगर पंचायत अकबरनगर को स्थाई तौर पर अपना कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है। अब नगर पंचायत के कामों में तेजी आएगी।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More