Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: कानू हलवाई की संख्या अति पिछड़ा एवं वैश्य समाज में सबसे अधिक–प्रदेश अध्यक्ष

46

 

लोकसभा चुनाव में वैश्य समाज एकजुट होकर वोट करें–प्रदेश महामंत्री

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: जिला कानू महासभा, छपरा के तत्वावधान में रविवार को डी0 एन0 गार्डन विवाह भवन,छपरा में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बिहार प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रमुख पदाधिकारी गण की उपस्थिति हुई,साथ ही महिला शक्ति के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत श्रीमती अनीता गुप्ता आकाशवाणी के उद्घोषक के अलावे ,महिला मंडल की उपस्थिति भी सराहनीय रही।बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष ,प्रोफेसर सुरेश प्रसाद साह एव संचालन महामंत्री रूपेश कुमार साह ने किया।

बैठक में संगठन को प्रत्येक जिले में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया गया ,संगठन को सक्रिय कर कानू हलवाई समाज के हक और सम्मान की लड़ाई तेज किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री रूपेश कुमार ने राजनीतिक चेतना के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारी के कार्यों को सराहनीय बताया. सभी जिलों में संगठन बनाकर सभी प्रखंडों में भी उसी तर्ज पर संगठन बनाएंगे। रामानंद गुप्ता ने कहा कि इसके बावजूद कानू हलवाई समाज की जनसंख्यालगभग 37लाख है, अति पिछड़े वर्ग एवम वैश्य समाज में सबसे बड़ी आबादी है।

 

कितना आश्चर्य की बात है कि कानू समाज इतनी बड़ी आबादी वाले इस जाति को आज तक लोकसभा और राज्यसभा का मुंह नहीं देख पाए हैं। कानू समाज की बहुत उपेक्षा हो रही है। अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।महिला शक्ति को संगठित करने के लिए श्रीमती अनीता गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षता श्रीमती कमला साहू को सचिव तथा उषा गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती नेहा गुप्ता को मनोनीत किया गया।

 

बैठक में मुख्य रूप से रामानंद गुप्ता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ,जिला महासचिव धर्मेंद्र कुमार साह, नागेंद्र शाह मुखिया, सुरेश शाह मुखिया, मुकेश शाह मुखिया, अशोक शाह मुखिया,छपरा नगर सचिव कन्हैया कुमार, अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार विद्यासागर विद्यार्थी शिक्षक,अरुण कुमार संयोजक, जयचंद प्रसाद,डॉक्टर हरिओम प्रसाद , डॉक्टर लव कुमार ,सुनील कुमार,राजेश कुमार डॉक्टर पीसी गुप्ता ,शशांक कुमार गुप्ता,ब्रज बिहारी प्रसाद, रवि कुमार ,संजीत कुमार , लक्ष्मण प्रसाद ,श्री धर्मनाथ प्रसाद ,मुन्ना कुमार, ललन जी, निर्भय कुमार अधिवक्ता, विजय कुमार, त्रिजुगीनाथ गुप्ता,सुबोध कुमार, मदन शाह ,अशोक कुमार ,गुंजन कुमार, किशन कुमार, राजू शाह, राजकुमारशाह एवं बड़ी संख्या में विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र शाह मुखिया ने किया…

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More