Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: 8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार का एक मात्र मृत्यंजय स्वरूप श्री मृत्युंजय महादेव की नवनिर्मित मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मृत्युंजय धाम खानपुर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

274

 

 बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क: 8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार का एक मात्र मृत्यंजय स्वरूप श्री मृत्युंजय महादेव की नवनिर्मित मंदिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मृत्युंजय धाम खानपुर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

बाबा भोले नाथ के भक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदा0 डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह ने स्वंय 8 मार्च को विद्वान पंडितो के द्वारा मन्त्रोंच्चारण के साथ मृत्युंजय महादेव सहित अन्य देवी देवताओं को दिये प्राण प्रतिष्ठा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मृत्युंजय धाम खानपुर में मृत्युंजय महादेव विवाहत्सव गाजे बाजे के साथ निकली बारात,बरात देखने उमड़ी भीड़।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने अपने निजी कोष से एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के कर्मी व स्थानीय दुकानदार अशोक साह के सहयोग से 8 फरवरी 2024 को मृत्युंजय महादेव मंदिर नव निर्माण के लिये आधार शिला रखा गया।वही बताते चले कि डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह ने आधार शिला रखने के दौरान बाबा भोले नाथ का जयकारा लगाते उन्होंने ने प्रण लिया कि भोले नाथ अगर आप की कृपा हुई तो आपका नव मंदिर निर्माण कर अगले माह 8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि दिन शुक्रवार को आपका मृत्युंजय स्वरूप मूर्ति व शिव लिंग,बसहा,सहित अन्य देवी देवता को स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।बाबा भोले नाथ ने भक्त डॉक्टर नितेश राणा की बात सुन लिये।

 

वही हुआ जो 8 फरवरी को भूमि पूजन कर उस दिन से डॉ0राणा नितेश कुमार सिंह ने मंदिर निर्माण के लिये ईट,बालू,सीमेंट,छर उपलब्ध कर उन्होंने अपने निगरानी में राज मिस्त्री से रात दिन मेहनत कर एक माह के अंदर बाबा भोले नाथ का नव मंदिर निर्माण कर 4 मार्च से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुभांरम्भ कर आज 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि को स्वयं यजमान के रूप में नव वस्त्र धारण कर विद्वान पंडित गोपाल मिश्र,व रंजीत कुमार मिश्र के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ मृत्युंजय महादेव सहित अन्य देवी देवता को प्राण प्रतिष्ठा दिये।वही मृत्युंजय महादेव की प्राण प्रतिष्ठा होते ही उपस्थित श्रद्धालुओ की जयकारा से भक्तिमय गूंज उठा।तथा प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात्रि में मृत्युंजय धाम खानपुर महादेव मंदिर से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ मृत्युंजय महादेव की विवाहत्सव भव्य बारात की झांकी निकाली गई।झांकी को धार्मिक ध्वज शिव पताका लगाकर मंदिर परिसर से रवाना किया।

 

इस दौरान दूल्हा बने भगवान शिव और अन्य बारातियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की काफी भी उमड़ पड़ी।बारात जिस रास्ते से भी होकर गुजरी,वहां लोगों ने गर्मजोशी से बारातियों का स्वागत किया।भगवान शिव की बारात की झांकी खानपुर प्रखंड मुख्यालय से निकल कर एकता चौक,खानपुर बाजार,उदयपुर कॉलोनी होते होते हुए आसपास के गांवों की आंचलिक यात्रा के बाद मंदिर परिसर पर पहुंचेगी। जहां वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया जायेगा।

 

झांकी में हाथी,घोड़ा, बैल,बसहा,नंदी,ब्रह्मा,विष्णु, भूत-पिशाच आदि अलौकिक चित्रण पेश कर रहे थे।भगवान भोले नाथ की बारात झांकी के गांवों का भ्रमण करते हुए शिव पार्वती विवाह के पौराणिक दृश्य को भक्तों के हृदय में तरोताजा करने का प्रयास कर धार्मिक भावनाओं को ध्यान कराया जा रहा था।बारात की झांकी में महिला व पुरुष मांगलिक गीतों व नचारी गीतगाकर श्रद्धालुओं ने मंगल आरती उतारी।

 

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मृत्युंजय धाम खानपुर पूरा इलाका हर हर मृत्युंजय महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।मृत्युंजय महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह,गार्ड शिवशंकर पासवान,अनिल कुमार,अशोक साह,अमन कुमार साह,प्रमोद साह,लक्ष्मी नारायण,कमलेश राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी कर्मी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More