Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन के लिए ओपन ट्रायल सहरसा में सफलतापूर्वक सम्पन्न

252

- sponsored -

सहरसा। बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन हेतु ओपन ट्रायल सहरसा स्टेडियम में पूर्व रणजी क्रिकेटर रोशन सिंह धोनी और कुंदन सिंह के देखरेख मे 18 अगस्त रविवार को सम्पन्न हुआ, इसमें बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 45 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 24 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करके उसमें से फाइनल 14 दिव्यांग खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया जाएगा। फाइनल 14 की घोषणा सिलेक्शन कमिटी के द्वारा जल्द घोषित की जाएगी और स्पेयर खिलाड़ियों का जल्द बिहार डिसेबल्ड क्रिकेट लीग कराया जाएगा।

 

- Sponsored -

बिहार दिव्यांग क्रिकेट के ओपन ट्रायल में बिहार के पूर्व रणजी प्लेयर के रोशन सिंह धोनी द्वारा इस चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष पूरा किया गया। उनको बुके देकर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के वरिष्ठ खिलाड़ियों और सदस्यों ने सम्मानित किया। रोशन सिंह धोनी ने इस ट्रायल में दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला अफजाई भी किया और कुछ टिप्स देने के साथ शुभकामना संदेश भी दिया।

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवम सचिव रंजित कुमार शर्मा ने इस बेहतरीन आयोजन के लिए पंकज कुमार ( खिलाड़ी, बिहार)के मेहनत का सराहना किया। बेहद कम समय में बारिश के मौसम में उन्होंने मेहनत करके रोशन सिंह धोनी (रणजी प्लेयर) को बुलाया और इस चयन की ज़िम्मेदारी दी। सहरसा में आयोजित ओपन ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।यह जानकारी एसोसिएशन के जनसंपर्क पदाधिकारी डा. गणेश दत्त पाठक ने दी है।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More