Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: पी जी शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न, वेतन नहीं मिलने पर व्यक्त किया गया आक्रोश…..

397

 

पी जी शिक्षक संघ की बैठक  सम्पन्न

वेतन नहीं मिलने पर व्यक्त किया गया आक्रोश

काली पट्टी बांधकर आज कार्य करेंगे शिक्षक

फोटो 01 बैठक में भाग लेते संघ से जेड शिक्षक गण

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सरन डेस्क:  छपरा कार्यालय।    जय प्रकाश विश्वविद्यालय  स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान विभाग में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी शिक्षकों की मूल चिंता एवं आक्रोश वेतन को लेकर थी। विदित हो कि विगत तीन महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इसी के साथ परीक्षाओं और मूल्यांकन का पारिश्रमिक भी नहीं मिला है।इस प्रसंग पर बात करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की अक्षमता और भ्रष्टाचार पर भी आक्रोश प्रकट किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि  09 सितंबर को शिक्षक काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताएंगे। इसके बाद सामान्य सदन की बैठक के बाद अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया जाएगा। 

    बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ शंकर ने किया। सचिव डॉ महेंद्र सिंह ने चर्चा को संयोजित और संचालित किया। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव डॉ दिव्यांशु कुमार, डॉ विकास कुमार चौहान, कार्यकारिणी के सदस्य डॉ राणा विक्रम सिंह, अनिल कुमार गोप, कोषाध्यक्ष मुर्शीद आलम और कार्यालय सचिव उदयन समाजपति उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More