Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और परिवार नियोजन कैंप का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया शुभारंभ:

753

 

 

 

 

– मिशन इंद्रधनुष अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे सहित गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए: सिविल सर्जन 

 

 

– शहरी एवं स्लम के लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच: 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण छपरा, 09 अक्तूबर।

शहरी क्षेत्र के बिचला तेलपा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन इंद्रधनुष सहित परिवार नियोजन कैंप का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सागर दुलार सिन्हा और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह,  पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि मनीष कुमार एवं जितेंद्र कुमार, बड़ा तेलपा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के केशव कुमार, लैब टेक्नीशियन अतुल कुमार, विनय कुमार, एएनएम शालिनी कुमारी, सोनम कुमारी,  अन्नुपूर्णा कुमारी, खुशबू कुमारी, गुड़िया कुमारी, सरिता कुमारी, नंदन कुमार और आशा कार्यकर्ता मेनका कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

– शहरी एवं स्लम के लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच: सिविल सर्जन 

सिविल सर्जन डॉ सागर दुलार सिन्हा ने कहा कि 

मिशन इंद्रधनुष अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष और दो से पांच वर्ष तक के बच्चे सहित गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाना है। स्वास्थ्य शिविर में नियमित रूप से ओपीडी सेवाएं टीकाकरण, परिवार नियोजन, डेंगू से संबंधित परामर्श, हीमोग्लोबिन, शुगर और उच्च रक्तचाप जैसे महत्वपूर्ण जांच की व्यवस्था की गई। इस शिविर में शहरी क्षेत्र के मजदूर, दुकानदार, सफाई कर्मी, विद्यालय के बच्चे एवं स्लम के लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। हालांकि शिविर में चर्मरोग, शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या अत्यधिक पाई गई है। शिविर में लगभग दो सौ से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More