Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

पूर्णिया: भिखना में महाविष्णु यज्ञ की तैयारी जोरों पर

199

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव पूर्णिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह/ पूर्णिया। जिले के रूपोली प्रखंड के भिखना गांव में आगामी 11 फरवरी 2024 से श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ की शुरुआत होगी। जिसको लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

 

11 फरवरी सोमवार को विशाल कलश शोभायात्रा के बाद 12 फरवरी मंगलवार को हवन-पूजन और 13 फरवरी बुधवार से 19 फरवरी मंगलवार तक श्री इन्द्रदेव सरस्वती जी महाराज के तत्वाधान में यह महाविष्णु यज्ञ का प्रवचन संपन्न होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाली इस महाविष्णु यज्ञ में वृंदावन की रासलीला व कई दर्जनों की संख्या में ब्रह्मा,विष्णु,महेश,हनुमानजी,सरस्वती,पार्वती,लक्ष्मी,गणेश,कार्तिकेय,दुर्गा जी सहित कुल 61 देवी देवताओं की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु होगी। जिसमें बच्चों के लिए डिज्नीलैंड,महिलाओं के लिए मीना बाजार व बड़ों के लिए राम झूला व डिस्को झूला आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी।

 

इस बाबत महाविष्णु यज्ञ आयोजन समिति के सक्रिय कार्यकर्त्ता सेवानिवृत शिक्षक जागेश्वर प्रसाद सिंह,आजाद सिंह,कुणाल कुमार चंद्र,अशोक सिंह,सिंटू सिंह ऊर्फ धीरज सिंह,गब्बर सिंह,अभिषेक मंडल,राजकुमार गुप्ता,मंटुन सिंह,बबलू झा,मंचू किनवार, दिलखुश भदौरिया,विनीत भदौरिया सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने जानकारी देते हुए बताया,कि इस नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। महाविष्णु यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने लोगों से अपेक्षा की है,कि जिस तरह से इस महाविष्णु यज्ञ आयोजन में बढ़ चढ़कर सहयोग दिया गया,उसी तरह इस महाविष्णु यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

इस महाविष्णु यज्ञ के व्यवस्थापक ने बताया,कि दूर-दराज से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल पर भोजन सहित शुद्ध पेयजल व विश्राम के साथ-साथ शौचालय का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्री इन्द्रदेव सरस्वती जी महाराज सहित अन्य महात्माओं का प्रवचन प्रत्येक दिन दोपहर के 2 बजे से शुरू होकर संध्या के 7 बजे तक सम्पन्न हो जायेगा। तत्पश्चात रासलीला मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

 

यज्ञ समिति ने यह भी बताया,कि इस महाविष्णु यज्ञ के कलश शोभायात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। लेकिन इस शोभायात्रा में हजारों नहीं बल्कि कई हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे,इसकी अभी कोई अंदाजा नहीं लगाई जा सकती। ऐसी संभावनाएं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सहित आसपास के गांव के स्वयंसेवक अलर्ट मोड पर है।

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More