Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में रवी कार्यशाला का किया गया आयोजन।

88

 

 

 

मोती की खेती किसानों के लिए लाभकारी — आत्मा अध्यक्ष।

 

बीज बोने से पहले  करें बीजों का ट्रीटमेंट— कृषि वैज्ञानिक।

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क :कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कम लागत में अधिक पैदावार का गुर सिखाए गए।

 

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आज रवी कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन प्रखंड प्रमुख सन्नी,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,आत्मा के उप निदेशक गंगेश कुमार चौधरी,कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार एवं प्रगतिशील किसान रामनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्माध्यक्ष पंकज कुमार राय ने किया जबकि संचालन कृषि समन्वयक मारुति नंदन शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने कहा उन्नत फसल के लिए बीज बोने से पहले उसका ट्रीटमेंट जरूरी है।उन्होंने कहा स्वस्थ्य पेड़ उगेगा तभी उन्नत फसल होगा।उन्होंने जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि जैविक खेती से नए पीढ़ी के लोग स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने किसानों से मिट्टी जांच कर सूक्ष्म पोशक तत्वों की जानकारी हासिल करने को कहा ताकि खेतों में उचित मात्रा में उर्वरक डाल कर कम लागत में अच्छी पैदावार किया जा सकता है।

 

आत्मा के उप निदेशक गंगेश कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार 110 प्रकारों के कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही है।इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर लाभ लिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकारों के यंत्रों पर 40-80 प्रतिशत अनुदान है। जिसका लाभ आप किसान भाई ले सकते हैं।.

 

पूर्व आत्माध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि मोती की खेती किसान भाईयों के लिए वरदान साबित होगा।उन्होंने कहा कि खारा पानी तथा मीठा पानी दोनो में मोती का उत्पादन कर सकते हैं।

 

कृषि समन्वयक प्रवेश कुमार ने कृषि यंत्रीकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुदानित योजना सरसों मिनी किट,गेहूं,मक्का, तीसी,मसूर बीज आदि के बारे में किसानों की जानकारी दी।मौके पर पैक्स अध्यक्ष जयकृष्ण दत्त,डॉक्टर लाल बाबू,किसान पंकज कुमार,प्रगतिशील किसान गंगा प्रसाद झा,गौरी शंकर मिश्रा,अशोक कुमार पासवान कृषि समन्वयक प्रदीप कुमार झा,राजीव कुमार रंजन, मिथिलेश कुमार सिंह,ए टी एम शशि कुमार शर्मा,अमरदीप कुमार शर्मा,किसान रामाधार झा,रामबाबू सिंह,किसान सलाहकार सुरेंद्र कुमार,कन्हैया चौधरी,रामबाबू राम सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More