Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: बजरहियां गांव में अखंड अष्टयाम के साथ श्रीराम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

764

- sponsored -

 

 

फोटो 02 जलभरी में शामिल विधायक एवं अन्य

- Sponsored -

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: इसुआपुर। प्रखंड के बजरहियां गांव में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जन सहयोग से शुरू हुआ। इसके पूर्व सोमवार को अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई।

 

जिसके लिए सैकड़ों की संख्या में कन्याओं, महिलाओं तथा पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित कुएं से जलभरी की। जहां से माथे पर कलश लिए श्रद्धालु हाथी-घोड़े, रथ व गाजे बाजे के साथ गांव का गंवारा घूमते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां विद्वान पंडित आचार्य उपेंद्र ओझा, श्रीराम तिवारी, बबन तिवारी, देवेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, गुलशन तिवारी व अन्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रफीक दीवाना तथा अनु सिंह की मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के संगीतमय गायन लय के साथ अष्टधाम की शुरुआत हुई।

 

यजमान के रूप में अनिल ओझा तथा उनकी धर्मपत्नी पूनम ओझा थे। जलभरी जुलूस में स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के मुख्य सचेतक जनक सिंह,प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, उप प्रमुख मुनी देवी, डब्लू ओझा, विजय राय, सुरेंद्र राम, हरेराम राम, सूरज लाल श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह,राकेश बाबा, शंकर ओझा, शिवनाथ ओझा, व अन्य थे। मंगलवार की रात्रि यूपी के मऊ के ब्यास बलवंत सिंह द्वारा राम विवाह की प्रस्तुति की जाएगी।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More