Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। सेवानिवृत्त शिक्षक को अज्ञात पीकप ने मारी टक्कर,हुई मौके पर मौत

1,205

🔴 सुबह की सैर के समय पीकप ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी टक्कर।

🔴 शिक्षक रामदेव रजक की हुई सड़क दुघर्टना में मौके पर मौत, लोगों ने की सड़क जाम।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार / उदाकिशुनगंज।

 

उदाकिशुनगंज थाना के बुधामा पुलिस कैंप अन्तर्गत खाड़ा-माली पथ पर खाड़ा में रविवार की अहले सुबह सड़क दुघर्टना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पहचान खाड़ा वार्ड नंबर-5 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव रजक के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि श्री रजक प्रत्येक दिन की तरह रविवार को भी सुबह करीब 5 बजे सुबह की सैर पर  शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा की ओर घर से निकले थे। खाड़ा चौक से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनको सड़क पर टहलने के क्रम में एक अज्ञात पीकप ने टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर मृतक के शव को लेकर परिजन व ग्रामीण युवाओं ने खाड़ा चौक पर बैंच-टेबल,छोटी-बड़ी गाड़ी तथा बांस-बल्ली से सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण युवाओं ने घंटों तक शव के साथ सड़क अवरूद्ध कर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की है।

🔴 प्रदर्शनकारियों ने की मुआवजे की मांग:

खाड़ा चौक को प्रदर्शनकारियों ने लगभग दो घंटे टायर तथा लकड़ी में आग जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा दुघर्टना में हुई मौत पर सेवानिवृत्त शिक्षक स्व.रामदेव रजक के परिजनों को मुआवजे दिए जाने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी सत्येन्द्र चौबे ने पुलिस बल के साथ जाम स्थल खाड़ा चौक पर पहुंच खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली।

मृतक के पुत्र संतोष भारती ने थानाध्यक्ष के नाम आवेदन देते हुए पुलिस कैंप प्रभारी को सभी जरूरी जानकारी दी। कैंप प्रभारी श्री चौबे ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को देते हुए शव के अन्त्य परिक्षण हेतु उदाकिशुनगंज थाना भेज दिया।

मृतक के शव को उदाकिशुनगंज भेजे जाने के बाद मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी तथा ग्रामीणों ने आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाया। बड़ी मसक्कत के बाद सड़क जाम को हटवाया गया।

🔴 घटना स्थल का प्रभारी ने लिया जायजा:

तत्पश्चात कैंप प्रभारी श्री चौबे ने पुलिस बल के साथ खाड़ा-माली पथ पर उच्च विद्यालय से पहले पुलिया के समीप घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में बारिकी से लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली।

🔴 एक नजर मृतक शिक्षक के जीवनी पर:

65 वर्षीय रामदेव रजक स्व.अशर्फी रजक के तीसरे पुत्र ,सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मदेव रजक के बड़े भाई एवं संतोष कुमार भारती के पिता थे। श्री रजक खाड़ा वार्ड नंबर-5 के रजक टोला के स्थाई निवासी थे। श्री रजक ने उर्दू मध्य विद्यालय मधैली में प्रथम योगदान दिया था तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवमंगल सिंह बासा (आलमनगर) से अक्टूबर 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। घर पर ही रहकर सेवानिवृत्ति के बाद ये  किसानी का काम करते थे। रविवार के अहले सुबह प्रत्येक दिन की तरह करीब 5 बजे घर से सुबह की सैर में शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर निकले थे। बताया जाता है कि इसी क्रम में खाड़ा चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पीकप ने चौक से पश्चिम करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर उन्हें जोड़दार टक्कर मारी जिससे कुछ दूर पर जाकर वो गिरे। टक्कर से उनके नाक और मूंह से मौके पर खून निकला जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उनका एक जूता पड़ा दिखाई दिया तथा पीकप वाहन के जोरदार ब्रेक लगने से सड़कों पर टायर घसीटने का निशान भी मौजूद था।

इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही लोग आनन-फानन में मोटर साइकिल पर उन्हें (श्री रजक को) उठा घर ले आए। बताया जाता है कि आने से पहले ही मौके पर ही श्री रजक की मौत हो चुकी थी। जिसे लेकर ग्रामीण खाड़ा चौक को जाम कर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग करने लगे। तीन पुत्र तथा चार पुत्रियों से भरा पुरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

🔴 जाम स्थल पर पहुंचे मुखिया:

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने जाम स्थल (खाड़ा चौक) पर पहूंचकर परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा तत्छन घटना की सूचना थानाध्यक्ष को देते हुए परिवार जनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना भी दी।

🔴 अंचलाधिकारी ने कहा:

घटना की जानकारी पत्रकार द्वारा लेने पर अंचलाधिकारी श्री नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुघर्टना की जानकारी मिली है। वैसे यह मामला (सड़क दुघर्टना) रोड ट्रांसपोर्ट का मामला है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच हेतु कर्मचारी कपिलदेव पासवान को नियुक्त किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे हेतु अग्रेत्तर कार्यवाई की जाएगी।

🔴 थानाध्यक्ष ने कहा:

इधर थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तत्क्षण कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को अन्त्य परिक्षण हेतु मधेपुरा भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही खाड़ा के वर्तमान सरपंच मुन्नी देवी,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,भाजपा के विधानसभा के आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,खाड़ा के पूर्व पं.स.स.जितेन्द्र पंडित,सुभाषचंद्र सिंह,रविन्द्र सिंह,बुधामा के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सिंह,खाड़ा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, शिवकुमार मंडल, पैक्स प्रबंधक राकेश रंजन,भाकपा नेता उमाशंकर सिंह,श्रीनंदन यादव,संजय राम,दयानंद झा,अमर प्रसाद सिंह,जवाहर मिश्रा,लीलाधर झा,श्रीनंदन सिंह,अशोक सिंह सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए वरीय पदाधिकारी से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाए जाने की भी मांग की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More