Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: मढ़ौरा के एनडीए कार्यकर्ताओं संग रुडी की बैठक, सदर प्रखंड में चला जनसंपर्क

88

 

 भाजपा, जद (यू), लोजपा (रामविलास), हम और रालोम के कार्यकर्ता हुए शामिल
 बैठक में चुनाव की तैयारियों पर हुई मंत्रणा
 मेरा बूथ सबसे मजबूत के लिए संकल्पित राजग कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलायेंगे
 देश में 400 पार के साथ प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी
 जनसंपर्क में कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सदर प्रखण्ड की उत्साहित जनता ने रुडी का किया स्वागत
 भाजपा प्रत्याशी रुडी के समर्थन में उमड़ रहे है लोग
 सदर प्रखंड के 12 गांवों में चला रुडी का जनसंपर्क
 कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों द्वारा फूल-माला से किया गया स्वागत
 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा कार्यालय।। सारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ आज स्थानीय सांसद सह भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने बैठक की। बैठक के बाद सदर प्रखंड के 12 गाँवों मे भाजपा प्रत्याशी का चुनावी दौरा भी हुआ। उन्होंने शुक्रवार को अपने चुनावी अभियान के तहत छपरा सदर प्रखंड के मरहियां, इटहियां, बंगड़ा, कोरेयां, बतानी, लोहड़ा, लोहड़ी बसाढ़ी, मेहिया, नेवाजी टोला और माला गाँव में जनसंपर्क और जनसंवाद किया। इस दौरान सांसद के साथ पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी समेत राजग के कई कार्यकर्ता थे। भ्रमण के दौरान कई जगहों पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी रुडी के साथ गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी और भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम और रालोम के कार्यकर्ता थे।

जनसंपर्क अभियान के पूर्व रुडी ने मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोम के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

 

इस संदर्भ में रुडी ने कहा कि हर कार्यकर्ता साथी हर बूथ पर कमल खिलाकर सारण लोकसभा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का प्रण ले चुके है।
इसके पूर्व सुबह मे भी भाजपा प्रत्याशी रुडी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सारण लोकसभा क्षेत्र के सोनपुर और अमनौर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं साथ बैठक की। भाजपा प्रत्याशी रुडी अमनौर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), रालोम और हम के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में एनडीए की एकजुटता और चुनाव प्रचार के मुद्दे पर चर्चा हुई और कई अहम निर्णय लिए गये।

एनडीए की बैठक में सारण लोकसभा क्षेत्र की सभी 6 सीटें जीतने का संकल्प दुहराया गया। एनडीए के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं नेे चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की बात कही। रुडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव एनडीए के सभी घटक दाल पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में राजग की बड़ी जीत होगी। रुडी ने कहा कि सारणवासी भी फिर एक बार मोदी सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर चुके है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More