समस्तीपुर:प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में खानपुर थाना के निवर्तमान अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार को स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार को मिला है सम्मान—जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक मिश्रा ने हथौड़ी थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया।खानपुर थाना से स्थानांतरण होने पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,प्रबुद्धजीवियो सहित गणमान्य लोगों ने खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने किया जबकि संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया।कार्यक्रम में आये आगंतुक अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार व उनके स्थान पर नवपदस्थापित अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग,चादर,पुष्पगुच्छ,माला,व डायरी देकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के व्यक्तित्व व उनके कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।वहीं उनके स्थान पर नव पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है।उन्होंने थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी व्यक्तित्व के धनी थे जो सभी को उचित सम्मान देते हुए थाना क्षेत्र में शांति व सद्भभाव बनाए रखा। उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं ईश्वर से की।वहीं खानपुर थाना में नवपदस्थापित अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी को इसी प्रकार कार्य करने की नसीहत देते हुए शुभकामनाएं दी।वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा निवर्तमान अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार,कर्मठ और नेक दिल इंसान थे।जो किसी भी कार्य को तत्परता के साथ किया करते थे। उन्होंने विगत लोक सभा चुनाव और पैक्स चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इनके सफल नेतृत्व में दोनों चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से हिम्मत के साथ कदम में कदम मिलाकर सम्पन्न कराने में सफल रहे।इसके लिये में बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।आगे भी इसी तरह कार्य करते रहे।वही अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्यों में अपर थानाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र कुमार की योगदान प्रशंसनीय है।उन्होंने जीवन में उच्चतम शिखर तक पहुंचने की शुभकामनाएं दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी थाना क्षेत्र में अपराध मुक्त,शराब मुक्त और नारकोटिक ड्रग्स मुक्त समाज निर्माण करना।इसके लिए मुझे जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सहयोग की अपेक्षा है।उन्होंने आगे यह भी कहा की कोई भी अपराधी बक्सा नहीं जायेगा और किसी निर्दोष को परेशान भी नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों व शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा जायेगा।ताकि थाना क्षेत्र में शांति,सद्भाव और अमन चैन बहाल हो सके।यही मेरा पहली प्राथमिकता होगी।

वही वर्तमान अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह के मौके पर राजस्व अधिकारी ऋषि कुमार, डॉक्टर शिव प्रकाश पंडित, बी पीआरओ संजीव कुमार,पत्रकार विजय गुप्ता,पत्रकार जीवेश मिश्रा,पत्रकार दिलीप कुमार ठाकुर,पत्रकार आशीष कुमार,112 के प्रभारी पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह,112 के एसआई फिरोज आलम,एसआई पूनम कुमारी,एसआई सुबोध कुमार,एएसआई अनिल कुमार,एएसआई अजय कुमार दुवे,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय,प्रगतिशील समाजसेवी राकेश कुमार झा,पिंटू कुमार सिंह,खानपुर उत्तरी के मुखिया अरुण कुमार सिंह,भोरे जय राम मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान,प्रधान सहायक धर्मवीर कुमार, सोनू कुमार,आवास पर्यवेक्षक गोरेलाल कुमार, आई टी सहायक रूपक कुमार,अंचल नजीर महबूब अलम,सुधा डेयरी से रंजन कुमार महतो,प्रियंका कुमारी,बिरजू महतो सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध नागरिक,पदाधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment