Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: मशरक चरिहरा पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी आकाश के लिए मांगा समर्थन।

38

- sponsored -

Bihar News Live Desk: मशरक चरिहरा पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी आकाश के लिए मांगा समर्थन।

 

मशरक सहित महाराजगंज के सम्पूर्ण विकास का वादा

 

- Sponsored -

फ़ोटो: मंच पर अखिलेश सिंह का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता

 

मशरक।

 

 

महाराजगंज संसदीय क्षेत्र चुनाव में इंडी गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह मतदाताओं तक पहुंचने लगे है। बुधवार को मशरक के चरिहारा गांव में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित चुनावी सभा में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ कई दिग्गज नेता जुटे। तारकेश्वर सिंह समर्थको ने अखिलेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए महाराजगंज से कांग्रेस की जीत का भरोसा दिलाया। सभा में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तारकेश्वर सिंह की उम्मीदवारी पक्की थी किंतु उनके जेल जाने की सूचना मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व ने आकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने तारकेश्वर सिंह एवम उनके समर्थकों के साथ हमेशा मजबूती से रहने एवम पूरे महाराजगंज के लोगो के बीच हमेशा रहने का शपथ लेते हुए इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। पिछले दस वर्ष में महाराजगंज में कोई बड़ा काम नही होने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने सभी समुदाय के लोगो से इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर विकसित एवम समृद्ध महाराजगंज बनाने में सहयोग मांगा। सभा को पूर्व सांसद गिरिजा पांडेय , सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व राजद विधायक मुंद्रिका राय , संजय सिंह , महेश्वर सिंह , बिट्टू सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह , पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह भारद्वाज , पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो, कांग्रेस नेता केदार नाथ सिंह , मशरक अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह , पूर्व मुखिया रणबीर राज , ब्रजकिशोर सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह , ओमप्रकाश सिंह , चंद्रशेखर सिंह ,गीता सागर, मुना ठाकुर ,कामेश्वर राय सहित अन्य प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्र नाथ सिंह जबकि संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More