Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: स्वयंसेवक संघ के द्वारा 42 जगह पर शरद पूर्णिमा महोत्सव हुआ संपन्।..

77

- sponsored -

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव।चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के संग अवतरित होते हैं और शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा करते हैं। इसी तरह जब हमारा हिंदू समाज अपने सभी जाति वर्गो के साथ एकजुट होगा तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। भारतमाता परम वैभव के शिखर पर विराजमान होंगी।

 

- Sponsored -

सशक्त हिंदू ही भारत को विश्व गुरु बना पाने में सक्षम होगा और संपूर्ण विश्व में भारतीय वांग्मय की अमृत वर्षा होगी। इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाते हैं और जाति-वर्ग का भेद भुलाकर इस अप्रतिम रात्रि को साथ-साथ अमृत समान खीर का सहभोज करते हैं। यह कहना है आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अजीत घोष का।.

डॉ गौतम ने आनंद राम डनडनिया सरस्वती शिशु मंदिर में हो रहे शरद पूर्णिमा महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हिंदू राष्ट्र के लिए जाति और वर्ण से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता की वकालत की। संघ ने लगभग सभी शाखाओं पर रविवार की संध्या कार्यक्रम का आयोजन कर रखा था। इस दौरान बाल व तरुण स्वयंसेवकों ने कई तरह के खेल का भी आनंद लिया। अजीत घोष के बौद्धिक के बाद ध्वज प्रणाम और संघ प्रार्थना के बाद सभी ने प्रसाद स्वरूप खीर खाया।

 

अन्य गण मान्य उपस्थित डॉक्टर प्रोफेसर राणा प्रताप जिला संघ चालक डॉ चंद्रशेखर शाह सह-जिला संघ चालक दिलीप अग्रवाल दिलीप अग्रवाल शाखा कार्यवाह सिद्धार्थ गर्ग मुख्य शिक्षक प्रदीप आनंद नगर सामाजिक सद्भाव प्रमुख नगर में सभी शाखों पर जगह पर शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया गया।भागलपुर नगर में कुल 42 जगह पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More