Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव सम्पन्न

749

 

कई जगहों पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह
बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण
फोटो 09 श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चित्रांश गण

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपरा कार्यालय। श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ विभिन्न समितियों के बैनर तले पूजा अर्चना के बाद सम्पन्न हुआ।कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम शहर के रामलीला मठिया स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव हुआ।
श्री चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा एवं महासचिव विमल कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो चित्रांश बंधुओ ने पूजा अर्चना की तथा सभी कार्यक्रमो में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।जिनमे राकेश कुमार सिन्हा, मनीष रंजन,ड़ॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव, अभिजीत श्रीवास्तव , रवीश कुमार उर्फ रवि प्रिंस राज ,अधिवक्ता पारस नाथ श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव,, सुभाष चंद्र भास्कर,अरुण कुमार श्रीवास्तव ,बिट्टू जी,सुनील कुमार वर्मा,विकास कुमार वर्मा,हरिकिशोर श्रीवास्तव प्रमोद कुमार,ड़ॉ के पी श्रीवास्तव, दिलीप कुमार शशि रंजन आदि उपस्थित थे।यहाँ बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया।
वही चित्रांश समिति द्वारा स्थानीय ब्रज किशोर किंडर गार्टन में श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव आयोजित किया गया ।समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार एवं महासचिव विकास बहादुर चांद के नेतृत्व में चित्रांश ड़ॉ एच के वर्मा,सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, अविनाश कुमार,सुनील कुमार,शिशिर दत्ता, पूणेंदु नारायण सिन्हा, राकेश कुमार ,सुबोध कुमार आदि ने सक्रिय रूप भाग लेकर श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना किया।
जबकि श्री चित्रगुप्त सेवा समिति,मोहननगर से जुड़े चित्रांश बंधुओ ने अधिवक्ता पांडेय अंजनी कुमार श्रीवास्तव के आवासीय परिसर में आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिनमे प्राचार्य ड़ॉ के पी श्रीवास्तव ,बिनोद कुमार सिन्हा, बासुकी नाथ सिन्हा, रूपेश नंदन,भूपेश नंदन, बमबम, विवेक समदर्शी सहित कई सदस्यों ने पूजा अर्चना की। धन्यवाद ज्ञापन कैलाश पति प्रसाद ने किया तथा स्वागत सचिव आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।
जबकि स्थानीय राजेन्द्र सरोबर स्थित हॉल में राज सिन्हा के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह आयोजित किया गया जहां विधायक ड़ॉ सी इन गुप्ता,जे पी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर रंजीत कुमार,धनंजय श्रीवास्तव, सुरभित दत्त ,धनजंय उर्फ गोलू,राजेश फैशन धर्मन्द्र चौहान, रिंकू,अनुरंजन आदि ने भाग लिया। जबकि प्रभुनाथनगर में भी सृचित्रगुप्त पूजा आयोजित किया गया।

सामूहिक पूजन के साथ घर घर हुआ चित्रगुप्त पूजन

यमदित्या पर कायस्थ समाज ने पूजा भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात को

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन कायस्थ समाज ने अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजा अर्चना की जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ परिवार के बंधुओं ने भाग लिया। साथ ही कायस्थ समाज में घर-घर चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की गई।
कायस्थ परिवार के डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगुप्त जी ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न होने के कारण कायस्थ कहलाए व इनका नाम चित्रगुप्त पड़ा। सभी जीवो के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत जीवो के सभी कर्मों को अपनी पुस्तक में लिखते हैं। एवं मृत्यु पश्चात यमराज के समक्ष जीवात्मा के कर्मों को रखते हैं। इनकी लेखनी से जीवो को उनके कर्मों के अनुसार न्याय मिलता है।
अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कलम के अधिष्ठाता देव हैं हर साल दिवाली के एक दिन बाद चित्रगुप्त पूजा को कलम दवात पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रार्थना करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है ।
प्रिंस राज ने कहा कि सृष्टि के सभी देहधारियों के भाग्य कर्मफल अंकित करने वाले भगवान चित्रगुप्त कर्म के आधार पर बिना पक्षपात के सब का लेखा जोखा रखते हैं ।
उन्होंने कहा कि आज के दिन कायस्थ समाज द्वारा सामूहिक चित्रगुप्त पूजन के साथ साथ प्रत्येक कायस्थ परिवार में घर-घर चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की जाती है।
आज चित्रगुप्त मन्दिर में पुजा मे श्री नरेंद्र कुमार वर्मा, विमल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा, मनीष रंजन, अनूप कुमार श्रीवास्तव रवीश कुमार उर्फ रवि , सुभाष चन्द्र भास्कर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, बिटू जी, सदानद ji, सुनील कुमार वर्मा विकास कुमार वर्मा एवं सौरभ सिन्हा इस अवसर पर सहित कई चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More