Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्य खलीफाबाग चौक पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगे इसके लिए जिला प्रशासन से मिलकर दिया आवेदन।

370

- sponsored -

 

 भागलपुर, बिहार न्यूज लाइव।शुक्रवार को प्रतिमा स्थापना समिति के संयोजक सह भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के संयोजकत्व में प्रतिमा स्थापना समिति का शिष्टमंडल जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, महापौर, नगर पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाली थानाध्यक्ष, भागलपुर से मिले और ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिलाधिकारी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि आपकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जायेगा।

 

- Sponsored -

इस संदर्भ में आपलोग से पूर्व में भी हमारी वार्ता हुई ही थी। बस कुछ औपचारिकता पूरी कर ली जायगी। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहां की महापुरुष की प्रतिमा लगे हम लोग भी चाहते हैं। उत्पन्न समस्या के समाधान की दिशा में पहल किया जाएगा। महापौर ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि खलीफाबाग चौक पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगे।

 

शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय अगामी 29 अप्रैल को राजकीय समारोह के रूप में भामाशाह की जयंती मनाई जाएगी का स्वागत किया।

 

इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल स्थापना समिति के संयोजक सन्तोष कुमार, वरीय भाजपा नेता निरंजन प्रसाद साह, वैश्य विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष दयानन्द जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव पंकज पोद्दार, वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष रमण साह एवं जदयू नेता मिथिलेश कुमार साह, डॉ कुमार नीरव, बिरजू कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राजेश गोयल, राजकिशोर गुप्ता, रमंजय साह, एवम गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More