Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,बिहार एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14,17,19 खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन एवं पुरस्कार वितरण।

144

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14,17,19 खेल प्रतियोगिता 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

 

इस मौके पर जिला पदाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं अन्य ने सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो ट्रॉफी साल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पदाधिकारी भागलपुर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बताया कि आज बिहार में खेल का माहौल बन रहा है और बिहार सरकार के द्वारा कई प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। भागलपुर में इंडोर हाल स्विमिंग पूल बैडमिंटन लॉन टेनिस कोर्ट एवं अन्य खेल सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

 

सभी खिलाड़ियों को एकाग्रचित होकर एवं पूरे तन्मयता से खेल को खेलना चाहिए। फाइनल मैच सैंडीस कंपाउंड स्थित बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है। अंडर 14 आयु वर्ग के एकल स्पर्धा में समस्तीपुर के इशांत राज ने मुंगेर के मोहम्मद असादुल्लाह को 24–14 एवम 23–21 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर 14 बालक वर्ग के युगल स्पर्धा में मुजफ्फरपुर के आराध्य कुमार एवम हर्ष कुमार की जोड़ी ने एकलव्य बिहार के प्यूष आर्यन एवम प्रियांशु कुमार के जोड़ी को 21–16, 21–15 से हरा कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।अंडर 17 बालक वर्ग के एकल स्पर्धा में पटना के कार्तिक ने मुजफ्फरपुर के गगन गूंज को 21–12, 21–12 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

 

यही 17 के युगल स्पर्धा में गया के अनिल एवम सतीश के जोड़ी ने मुंगेर के प्रयाग एवम मो0 अब्ददुलाह को 21–18,16–21,21–15 प्वाइंट से पराजित कर विजेता बना। अंडर 19 के एकल स्पर्धा औरंगाबाद के रूपेश राज एवम जहानाबाद के प्रियांशु सिन्हा के बीच खेला गया। यह मुकाबला बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा और दोनो खिलाड़ी के द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया एवम यह मैच 1घंटा 30 मिनट तक चला। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में आखिर कार 29–27,21–19 प्वाइंट से रूपेश राज ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। यही अंडर 19 के युगल स्पर्धा की बात करे तो यह स्पर्धा समस्तीपुर के आदित्य कुमार चौधरी और ऋषभ राज की जोड़ी ने मधुबनी के सौरभ मिश्र और पीयूष कुमार के जोड़ी को 21–1,121–13 के स्कोर से पराजित किया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जयनारायण कुमार द्वारा दी गई।

 

इ प्रतियोगिता के दौरान बेहतर कार्य करने हेतु जिला खेल कार्यालय के कार्यालय कर्मी एव निबंधन एवं आवसन में कार्य कर रहे विभिन्न शारीरिक शिक्षकों जैसे मोहम्मद असर आलम मृणाल किशोर सतीश चंद्र आमिर खान जयंतो राज अंजन कुमार नवीन भूषण शर्मा संजीव कुमार रविकांत रंजन एम परवेज चंद्र भूषण कुमार किरण कुमारी अजय कुमार आलोक कुमार गोविंद कुमार राकेश कुमार मोहम्मद अबू जुलबाव एवं बिहार ऑफिशल के रूप में मिथिलेश कुमार रूपेश राज सूर्यकांत कुमार राकेश कुमार रोहित कुमार शेखर सुमन रोहन भदोरिया आदित्य आर्य अभिजीत सेठ एवं विशाखा दास इत्यादि को जिला पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सवाल देकर सम्मानित किया गया

 

कुल पांच पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है अंडर 14 बालक वर्ग का राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में तथा अंडर 17 बालक व का राष्ट्रीय प्रतियोगिता बड़ोदरा में तीसरे सप्ताह नवंबर में संभावित है वही अंदर-19 बालक वर्ग का राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 16 दिसंबर विजयवाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित की जा रही है

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More