Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: यह अमृतकाल का आम बजट है – रामदयाल शर्मा

385

 

यह अमृतकाल का आम बजट है – रामदयाल शर्मा
#यह बजट मध्यम वर्ग का आम बजट है – श्याम बिहारी अग्रवाल#

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के सामने आम बजट प्रस्तुत किया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ रामदयाल शर्मा ने आम बजट की सराहना करने हुए कहा यह अमृतकाल का बजट है।
भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा आज का यह अंतरिम बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए चल रहे प्रयासों को ईंगित करता है। अन्य सरकारों की तरह चुनावी वर्ष में लोगो को बरगलाने के लिए लोक लुभावन नहीं है।
शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रामदयाल शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के प्रति कंफीडेंस को बताता है।
राम मंदिर बनने से रोजगार का अवसर बढ़ा है सरकार जनता के प्रति उतरदायी है। लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है।
नैनो डी. ए पी का इस्तेमाल कृषि में होगा। दुग्ध उत्पादक किसानों को बढ़ावा दिया जायेगा। जिससे डेयरी क्षेत्र का विकास होगा।
महिलाओं का दाखिला उच्च शिक्षा में बढ़ा है।
यह बजट किसान, युवा और महिलाओं के विकास पर केन्द्रित है।
7नये आई. आई. टी. और 7 नये आई.आई. एम खोले गये।
महिलाओं की उद्यमशीलता 11% बढ़ी है। लघु उद्योग को बढ़ावा मिला है
सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
390विश्वविद्यालय स्थापित हुए।
रोजगार के अवसर बढ़े है।
विकास सर्व समावेशी और सर्वे स्पर्शी है।
यह बजट सरकार के कंफीडेंस को दर्शाता है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More