Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अजमेर: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन गिरफ्तार

91

 

*युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन गिरफ्तार
*क्रिश्चियन गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
*जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने आई युवती का अपहरण
* आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
* ⁠ पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पिछले महीने हुए युवती से गैंगरेप के मामले में तीन युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद कोटा, नागौर, एमपी में फरारी काट रहे थे। अजमेर पहुंचने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जांच में जुटी है। साथ ही अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने शराब के नशे में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल जेल में हैं। इसके साथ एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया था, जो बाल संप्रेषण गृह में है। मामले में अब एक आरोपी फरार चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर मामले में जिला नागौर निवासी राहुल कछावा (24) पुत्र महावीर प्रसाद, मोहित चौधरी(23) सहित जिला अजमेर निवासी देवराज गुर्जर (21) पुत्र हीरा गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवकों को बापर्दा रखा गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को चेक किया था। थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि पूर्व में मामले में पुलिस ने आरोपी महेश गुर्जर व रामराज गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके साथ एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। वर्तमान में मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

*यह था मामला
पीड़िता ने 22 मार्च को क्रिश्चयनगंज थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह 18 मार्च अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार आई और 4 आरोपियों ने उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया।

 

इसके बाद पुष्कर घाटी की तरफ ले गए और एक खंडहर कमरे में शराब के नशे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे। उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

 

जाते वक्त धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने धमकी से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More