Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सिवान: विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के बारे में आगजनों को जानकारी देने एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा एवं पकड़ी के उच्च विद्यालय डिब्बी में किया जनसंवाद…

622

- sponsored -

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: सीवान । 05.10.2023 को जिला पदाधिकारी सिवान के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के बारे में आगजनों को जानकारी देने एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से हसनपुरा प्रखंडन्तर्गत पंचायत- रजनपुरा के उच्च विद्यालय रजनपुरा एवं पंचायत पकड़ी के उच्च विद्यालय डिब्बी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान, अनुमण्डल पदाधिकारी सिवान सदर एवं अन्य जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

- Sponsored -

जिलास्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में आमजनों को विस्तार से जानकारी दी गयी। यथा-शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, श्रम संसाधन, लोक शिकायत निवारण, पंचायती राज, आई०सी०डी०एस० समाजिक सुरक्षा, उद्योग, कृषि, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, जीविका इत्यादि। इस क्रम में जीविका दीदी द्वारा उक्त योजना का लाभ उठाकर जीवन में अपेक्षित बदलाव आने के बारे में आगजनों को बताया गया साथ ही योजना से जुड़ने एवं प्रशासन को सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया।

 

जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा अपने संबोधन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उपस्थित आमजनों को प्रेरित किया गया तथा बिहार सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों/विभागों में दी जा रही सरकारी नौकरियों एवं रोजगार के अवसर के साथ ही आमजनों की समस्याओं को सुनने हेतु मुख्यमंत्री के जनता दरबार जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार से लेकर थानों तक लगने वाले जनता दरबार के बारे में जानकारी देकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इसी क्रम में बिहार सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण का जिलाधिकारी, सिवान द्वारा सराहना की गयी तथा यहां उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आगे आने की अपील की गयी।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More