Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

समस्तीपुर: दलसिंग्सराय में कानू उत्थान संघर्ष मोर्चा के द्वारा त्रिजिला महासम्मेलन सह श्रंधाजली सभा का हुआ आयोजन।….

34

- sponsored -

 

विधानसभा चुनाव 2025 में कानू समाज की अधिक से अधिक उम्मीदवारी हो,प्रदीप साह शिवे ।

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/विजय गुप्ता/समस्तीपुर/दलसिंहसराय में
कानू उत्थान संघर्ष मोर्चा द्वारा त्रिजिला स्तरीय सम्मेलन डॉ राज कुमार साह के आवासीय परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व पार्षद प्रदीप साह शिवे,पूर्व प्रमुख नीलम देवी कार्यक्रम के आयोजन कर्ता डॉ राज कुमार साह,वार्ड पार्षद पंकज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

- Sponsored -

कार्यक्रम की अध्यक्षता सह स्वागत भरत साह के द्वारा किया गया।वहीं संचालन रविन्द्र साह ने किया। सम्मेलन में सर्व प्रथम स्व० फूलकुमारी देवी के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रंधाजली देते हुए कानू समाज की दशा और दिशा पर विस्तार से चर्चा किया।मौके पर डॉ रविन्द्र साह ने कहा कि बिहार में कानू समाज आज अत्यंत ही दयनीय स्थिति में है।इस समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक है।लेकिन एकजुटता नहीं होने के कारण आज हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है।उन्होंने बताया कि कानू उत्थान संघर्ष मोर्चा अपने स्तर समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि समाज के लोगों की जागरूकता और एकजुटता से हीं दशा और दिशा में बदलाव आयेगा।

 

यह सम्मेलन बिहार के कानू समाज के लोगों को एकजुट करने में कारगर साबित होगा।सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप साह शिवे ने कहा कि हमारा कानू समाज आज कई टुकड़ों में विभक्त हो चुका है,जिसे एक जुट होने की आवश्यकता है,इसके लिए हमें डॉ राज कुमार साह के द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम से सिख लेने की आवश्यकता है।इन्होंने आज तीन जिला जिसमें समस्तीपुर,बेगूसराय और खगड़िया के लोगों को आमंत्रित कर एकजुटता पेश करने का काम किया है।जो काबिले तारीफ है।उन्होंने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज प्रथा सामाजिक कोढ़ है।इसके वजह से लड़कियों की शादी में काफी परेशानी हो रही है। दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक होना होगा।उन्होंने बाल विवाह व दहेज प्रथा से बचने की अपील लोगों से की है।

 

उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने एवं आपसी जागरूकता तथा एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का उत्थान एंव कल्याण नहीं हो सकता है।ऐसी स्थिति में कानू समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें।जब बच्चे संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करेंगे तो उनके अंदर समझ विकसित होगी और समाज के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।राजनीतिक के क्षेत्र में युवाओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।

 

उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव 2025 में कानू समाज से अधिक से अधिक उम्मीदवारी हो,विधायक चुने जाएं उस पर जोर दिया है।वही दहेज रहित शादी एवं सामूहिक विवाह की परंपरा को विकसित करने पर जोर दिया।सम्मेलन में चतुर्भुज साह,डॉ रविन्द्र साह,पूर्व पार्षद गौरी शंकर,सुधीर गुप्ता,महंत राम विलास दास,पंकज कुमार गुप्ता,डॉ राज कुमार आजाद बेगुसराय,बुटन साह जिला अध्यक्ष बेगुसराय,मक्खन साह,जिला अध्यक्ष खगड़िया,नीरज कुमार पासवान सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More