Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के दो मजदूर एंव शिवाजीनगर प्रखंड के एक मजदूर को तमिलनाडु में गैस पाइप लाइन का काम करने क्रम में गैस पाइप फटने से एक कि मौत व दो हुआ घायल।

495

 

 

 

घालय दोनों मजदूर को तामिलनाडु में ही चल रहा है इलाज।दोनो मजदूर की स्थिति है काफी गम्भीर।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड व शिवाजीनगर प्रखंड के मजदूरों की तमिलनाडु में गैस पाइप का काम करने के दौरान गैस पाइप फटने से एक की मौत हो गया।वहीं दो मजदूर जख्मी हो गये।बताते चले कि तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के हाथी पालम में ग्लेशियर टेक्नो कास्टिंग कंपनी में गैस पाइप फटने से दो मजदूर घायल हो गया।जिसमें तीन मजदूर में एक की मौत मौके पर हो गया।तथा दो मजदूर का इलाज चल रहा है।वही समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड व शिवाजीनगर रहने वाला था तीनों मजदूर बताया गया है।मृतक की पहचान खानपुर प्रखंड के रेवड़ा पंचायत के अंतर्गत रामनगर निवासी स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र पुनीत पासवान उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में की गई है।

 

वहीं घायलों की पहचान प्रखंड के श्रीपुरगाहर गाँव निवासी शत्रुघ्न पासवान उम्र 35 वर्ष के रूप में की गयी है।तथा शिवाजीनगर प्रखंड के छर्रापट्टी निवासी लालन पासवान उम्र 32 के रूप में की गई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि 20 साल से इस कंपनी में मजदूरी करता था।अचानक गैस पाइप फटने से उसकी मौत हो गई।उनके साथ दो और मजदूर घायल हुए हैं।जिसका इलाज तामिलनाइडु में चल रहा है।

 

वही मृतक के पांच बच्चे हैं जिसमें एक लड़का है और चार लडकी है।मृतक के परिवार में कमाने वाला इकलौता चिराग था।जो अब अनाथ हो गया।वही मौत होने की घटना की मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।वही मृतक के घर एवं पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।मृतक के भाई का कहना है कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी शव को अभी तक नहीं दिया गया है।कैसे मृतक का दाहसंस्कार व क्रिया कर्म होगा।यह चिंता का विषय बना हुआ है।वहीं परिजन ने मृतक को मुआवजे देने की मांग कर रहा है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More