Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

61

- sponsored -

 

 

भागलपुर ,बिहार न्यूज लाईव। रविवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024, भागलपुर में शत प्रतिशत मतदाताओं का भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड भवन परिसर भागलपुर में भारत स्काउट और गाइड भागलपुर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मनोज कुमार सिंह जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट और गाइड भागलपुर की अध्यक्षता में किया गया।

 

- Sponsored -

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त मनोज कुमार सिंह ,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अशोक जिब्राजिका, भागलपुर शहर के जाने माने चिकित्सक एवं उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कोटरीवाल, जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड भागलपुर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के सचिव प्रवीण कुमार झा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य कार्यकारणी सदस्य अनुज कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री विपिन कुमार सिंह, होम्योपैथि चिकित्सक श्री वकील प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने स्वस्थ रहने के लिए स्काउट, गाइड को विभिन्न बातों की जानकारी दी।होम्योपैथी चिकित्सक ने बीमारियों से बचाव हेतु दवाई का वितरण किया।

 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित पूर्ण व्यस्थित किट का वितरण किया।साथ ही लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्काउट एवं गाइड को बताया गया की 26 अप्रैल को भागलपुर में मतदान है। अपने परिवार के सभी मतदाताओं को मतदान हेतु तथा आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित किया जाए। बताया गया कि *वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम* और *मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी जरूरी है* युवाओं के द्वारा पहली बार मतदान करने पर यह भी अनुभव होगा कि *मेरा पहला वोट देश के लिए*

 

यह चुनाव एक महापर्व है। इसलिए इसमें सब की भागीदारी वांछनीय है।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, सर्युदेवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय मीरजानहाट भागलपुर, दुर्गाचरण उच्च विद्यालय भागलपुर, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर के स्काउट गाइड के साथ साथ रोवर लीडर अभिषेक आनंद, रोवर शिवम, रेंजर विद्या, सिमरन, कंचन ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।इस आशय की सूचना विपिन कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भागलपुर ने दी।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More