Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अजमेर: पुष्कर थाना में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र शुरू…

318

 

*गरीब पीड़ित महिलाओं को अब कोर्ट कचहरी का चक्कर नही 

*पैसा भी नहीं खर्च होगा

 

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा तीर्थराज पुष्कर में बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में  एनजीओ एस.के. शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान चिचाना, भरतपुर द्वारा महिला अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान से स्थानीय थाना परिसर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र शुभारंभ किया गया है।

 

जिसका उद्घाटन  राजेंद्र कुमार चौधरी उपनिदेशक  महिला अधिकारिता विभाग अजमेर, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोकसिंह रावत  थाना इंचार्ज अर्जुन सिंह, सब इंस्पेक्टर गोपाल मीणा और महिला सुरक्षा सखी शिमला पाराशर एनजीओ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने फीता काटकर  किया।

 

कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार चौधरी उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अजमेर  बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से पुष्कर क्षेत्र की घरेलू हिंसा  से पीड़ित शिकार महिलाओं के लिए राहत भरी खबर होगी।  क्योंकि गरीब पीड़ित महिलाओं को अब कोर्ट कचहरी का चक्कर नही लगाना पड़ेगा और पैसा भी नहीं खर्च होगा। यहां दो महिला  काउंसलर एनजीओ की तरफ से पदस्थापित की गई है।

 

जिसमे विधि काउंसलर रेखा पाराशर तथा  सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता है। जो रोजाना सुबह 10 से शाय 5 बजे तक पीड़ित महिलाओं को सलाह एवं मार्गदर्शन का कार्य करेगी। उक्त केंद्र पर खासकर पति पत्नी के बीच पारिवारिक विबादों के मामलों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझा कर राजीनामा कराने का कार्य किया जाएगा। इससे पीड़ित महिला को सरल , सुगम , जल्दी न्याय मिल सकेगा।  जिससे परिवार न बिखरगे और रिश्ते टूटने  से बच सकेंगे।

 

कार्यक्रम में आज के थाना इंचार्ज अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार की महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र योजना को अच्छा बताया और कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से पुलिस के काम में बहुत मदद मिलेगी। और महिलाओं को भी यही पर कानूनी जानकारी मिल पाएगी। कार्यक्रम में एनजीओ अध्यक्ष ने  महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र योजना के कार्यों के बारे विस्तार से बताया गया ।इस अवसर पर संस्था के जिला समनव्यक दीपक ठाकुर,पूर्व प्रधान अशोकसिंह रावत और थाना स्टाफ मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More