Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का एक और होली स्पेशल धमाका “देवरे विलेन हो जाई” ने उड़ा दिया गर्दा

1,403

 

बिहार न्यूज़ लाइव भोजपुरी डेस्क

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन का खिताब रखने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इस बार होली पर अपने गानों से तहलका मचा रखा है। इसी क्रम में उनका एक और नया गाना  “देवरे विलेन हो जाई” ने आज रिलीज के साथ गर्दा उड़ा दिया है। गाने को उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कल्लू के गानों की खास बात यह है कि उन्होंने गांव जवार में गए जाने वाले होली गीतों को नए सिरे से नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस वजह से भी कल्लू के गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

लिंक https://youtu.be/dfM2R5aFCbA?feature=shared

देखा जाए तो अनंत म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज कल्लू का गाना  “देवरे विलेन हो जाई” बेहद कमर्शियल है और यह होली को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। कल्लू इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज में रंग दिया है। वे कहते हैं कि गाना  “देवरे विलेन हो जाई” मजेदार गाना है। यह गाना होली में लोगों को बेहद पसंद आएगी। हमने एक संपूर्ण मनोरंजन वाले गाने की प्रस्तुति आपके समक्ष रखी है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी से खूब प्यार आशीर्वाद देंगे और इससे बड़ा बनाएंगे। कल्लू ने कहा कि आगे भी होली पर उनके गानों की श्रृंखला आती रहेगी। हर एक गाना बेहद खास है। इसलिए आप उन सभी गानों को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

आपको बता दें कि होली स्पेशल गीत  “देवरे विलेन हो जाई” को जहां अरविंद अकेला कल्लू ने गया है वही इस गाने के संगीतकार श्याम सुंदर और गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। गाने को डायरेक्ट किया है – सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने। गाने के निर्माता विक्की यादव हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More