🔴 प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट किए जाने को लेकर भाजपा ने की कार्यकर्ताओं के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक।
गुड्डु कुमार ठाकुर / खाड़ा बाजार (उदाकिशुनगंज)।
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा दक्षिणी मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की।
बैठक उदाकिशुनगंज में भीम सिंह के आवास पर मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सफलतापूर्वक प्रत्येक बूथों पर जनता एवं कार्यकर्ताओं को सुनाए जाने को लेकर विशेष चर्चाएं हुई।
उन्होंने कहा कि लोगों को मन की बात सुनाने को प्रेरित करने हेतु भाजपा ने बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी बनाया है। बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर बैठक कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही उत्साह का माहौल व्याप्त है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड जिले के सभी 1339 बूथों पर दिखाया जायेगा।
तत्पश्चात बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश यादव, बिहारीगंज विधानसभा प्रभारी डॉ. अमोल राय सहित अन्य नेताओ ने भी अपना-अपना वक्तव्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयशंकर कुमार, विपिन कुमार कामती, आलमनगर विधानसभा प्रभारी मंटू यादव, आलमनगर विधानसभा संयोजक रंजन रवि, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, जिलामंत्री सुबोध ऋषिदेव, योगेन्द्र राम, विवेकानंद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पुरैनी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, चौसा प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन यादव, आलमनगर मंडल अध्यक्ष अवधेश मंडल एवं दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।