Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सारण: माँझी थाना पुलिस ने देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार..

177

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज लाईव / सारण डेस्क:   माँझी थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह स्थानीय कलान गांव से देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक कलान गांव निवासी गुलाबचंद राम का पुत्र मनु कुमार राम एवं सलीम पट्टी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद कुशवाहा का पुत्र बादल कुमार कुशवाहा गुरुवार की रात स्थानीय निवासी शिवजी राम रामदेव राम एवं विष्णु राम के घर में कथित रूप से एक एक कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

- Sponsored -

जिसके बाद चोरी करते ही गांव के लोगों ने दोनों चोरों को धर दबोचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही माँझी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तथा दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से एक देसी कट्टा एवम एवम जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर चोरों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि मनु कुमार राम का पिता गुलाबचंद राम पिछले दिनों चोरी के आरोप में पकड़ा गया था।

 

वह अभी भी सिवान जिला कारा में बंद है। जबकि बेटा को माँझी थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। उसके बाद ही दोनों को जेल भेजा जाएगा।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More