चोरो ने ट्रैक्टर चोरी करने का किया प्रयास,घटना सीसीटीवी में कैद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव अकबरनगर डेस्क अकबरनगर :अकबरनगर थाना क्षेत्र के एनएच अस्सी किनारे सत्संग भवन के समीप बुधवार को देर रात वाहन चोरो ने ट्रैक्टर की चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहा। लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने आए चोरों की सारी करतूत पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में दुकान संचालक बलराम मंडल ने बताया कि बुधवार को देर रात करीब एक बजे एक बाइक से तीन नकाबपोश चोर दुकान के समीप लगे ट्रैक्टर को चोरी करने का प्रयास किया।

 

ट्रैक्टर को जंजीर से बांधे रहने के कारण चोरों ने करीब आधे घंटे तक चोरी करने का मशक्कत किया। लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद शोरगुल करने पर चोर वहां से भाग निकले। गुरुवार को सुबह दुकान संचालक ने थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। वहीं बलराम मंडल ने बताया कि पूर्व में भी एक बार ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। जिसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है।

- Sponsored Ads-

 

जबकि घटना की सारी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया था। बता दें कि इन दोनों एक बार फिर से अकबरनगर में चोरों के गिरोह की सक्रियता बढ़ने लगी है। जिससे लोग अपने समाज की सुरक्षा को लेकर आसंकित है।

फोटो : अकबरनगर में सीसीटीवी में कैद चोरी की घटना

 

- Sponsored Ads-
Share This Article