बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह। अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पूरब पंचायत में हुए बम कांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद इबरार को भरगामा थाना पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
बताते चलें कि बीते 29 जुलाई शनिवार को मूहर्रम पर्व के दिन भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पूरब पंचायत के मुखिया ताहिरा खातुन के देवर मोहम्मद इबरार अपने आवास पर बम बना रहा था। बम बनाने के क्रम में मोहम्मद इबरार के हाथ में बम फट गया था। जिससे इबरार बुरी तरह घायल हो गया था। इबरार के घायल होने की सूचना के बाद फारबिसगंज डीएसपी खुसरू सिराज की अगुवाई में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने इबरार के घर से बम बनाने का सामान एवं देशी कट्टा भी वरामद किया था। जिसके बाद भरगामा पुलिस ने 30 जुलाई 2023 को भरगामा थाना में कांड संख्या 206/23 दर्ज कर लिया था।
तत्पश्चात भरगामा थाना पुलिस आरोपी मोहम्मद इबरार की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। आखिरकार 17 अक्टूबर 2023 मंगलवार के सुबह गुप्त सुचना के आधार पर भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद इबरार पिता मोहम्मद सिराजुद्दीन,साकिन छर्रापट्टी वार्ड 01,थाना भरगामा,जिला अररिया को एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि आरोपी मोहम्मद इबरार महिनों से फरारी जीवन व्यतीत कर रहा था।