- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर :
थाना क्षेत्र के वसंतपुर फुलवरिया गांव से पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान वसंतपुर फुलवरिया गांव निवासी नवल किशोर मंडल बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 30 लीटर देसी शराब साथ नवल किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिनों से शराब बिक्री का कारोबार कर रहा था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-