- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर :थाना क्षेत्र के छोटी श्रीरामपुर कोठी गांव के समीप मंगलवार को शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रिय रंजन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अकबरनगर निवासी मुकेश कुमार झा शराब पीकर गाली गलौज और हंगामा कर रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के दौरान शराबी ने पुलिस के साथ भी बत्तमीजी की। उसके बाद व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की। जिसके बाद बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-