अररिया: शंकरपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष,दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह। अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। घायल की स्थित गंभीर होने के कारण परिजनों द्वारा घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भरगामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में एक पक्ष के प्रमोद मेहता ने बताया कि जिस जमीन के वजह से विवाद हुआ है उस विवादित जमीन के मामले से पुलिस प्रशासन भी अवगत है। क्योंकि उस विवादित जमीन पर धारा 107 तथा धारा 144 महीनों पूर्व से लागू है।

 

जबकि घटनाक्रम के बारे में पीड़ित शंकरपुर पंचायत के गजबी वार्ड 09 निवासी अनिल मेहता,सुशील मेहता दोनों के पिता स्वर्गीय कुलानंद मेहता,मनोज मेहता पिता राजेंद्र मेहता ने बताया कि 05 नवंबर रविवार को सुबह के लगभग 08 बजे पड़ोस के हीं अनमोल मेहता पिता जगदीश मेहता,श्याम मेहता पिता सूर्यनारायण मेहता,विष्णुदेव मेहता,नित्यानंद मेहता,संतोष मेहता सहित उनके दर्जनों लोगों ने विवादित जमीन को अपने दबंगई के बल पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी क्रम में हमलोगों ने जमीन जुताई करने से मना किया तो उनलोगों ने हमलोगों के ऊपर अंधाधुन लाठी बरसाना शुरू कर दिया। और धारदार हथियार से हमलोगों को मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस घटना में अनिल मेहता एवं मनोज मेहता का सिर पर गंभीर चोट आई है।

- Sponsored Ads-

 

जबकि सुशील मेहता का हाथ टूट गया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष मेहता ने बताया कि हमलोगों को उस जमीन को जोतने के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त है। इसीलिए हमलोग उस जमीन को जोत रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद मेहता,रमेश मेहता,अनिल मेहता सहित दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे के बल पर जमीन जोतने से मना करने लगा। इसी पर विवाद होते-होते मारपीट चालू हो गया। जिसमें मेरे पक्ष के अनीता देवी पति श्याम मेहता,अनीता देवी पति नित्यानंद मेहता के सिर में गंभीर चोट लगी।

 

जबकि श्याम मेहता और विष्णुदेव मेहता बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे मुखिया उमेश यादव ने बताया दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए भरगामा अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भरगामा पुलिस के एएसआई गौरीशंकर यादव को लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी वक्त से जमीन विवाद चल रहा है,जिसको लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुआ है।

 

जबकि अनुसंधान में जुटी भरगामा पुलिस के एएसआई गौरीशंकर यादव ने पत्रकारों को बताया कि मामूली जमीन विवादों में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को मारकर घायल कर दिया। हालांकि इस संबंध में जब प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी से देर शाम को बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस घटना की लिखित जानकारी थाना में अब तक नहीं दिया गया है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article