भागलपुर: अमडंडा थाना द्वारा ‘मिशन सुरक्षा’ के तहत एक व्यक्ति को लोडेड देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार को अमडंडा थाना द्वारा ‘मिशन सुरक्षा’ के तहत एक व्यक्ति को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध हथियार, शराब,मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु छापेमारी, वाहन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बीते 17 अप्रेल की रात्रि करीब 10:00 बजे अमडंडा थाना को सूचना मिली कि पति-पत्नी की आपसी विवाद में पति अपनी पत्नी को जान से मारने का प्रयास कर रहा है।

 

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमडंडा थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे तो देखे की एक व्यक्ति एक महिला को देशी कट्टा से मारने का प्रयास कर रहा है।पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना को अंजाम देने से पहले महिला की जान बचाई तथा पति नीतीश कुमार को लोडेड देशी कट्टा के साथ विधिवत गिरफ्तार किया।गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार व्यक्ति नीतीश कुमार पिता सुरेश मंडल कालिकापुर थाना गोराडीह,जिला-भागलपुर का रहने वाले हैं।

- Sponsored Ads-

 

बरामदगी में देशी कट्टा-01 ,जिंदा कारतूस-01 जप्त किया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगाँव के निगरानी में छापेमारी दल में पु०अ०नि० रवि कुमार, थानाध्यक्ष, अमडंडा थाना। पु०अ०नि० संजय कुमार उपाध्याय, अमडंडा थाना। परि०पु०अ०नि० निहारिका कुमारी, अमडंडा थाना। 04. सशस्त्र बल, अमडंडा थाना।
शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article