अररिया:नहर में डूबने से मासूम बच्चे की हुई मौत,2 घंटे बाद मिला शव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अंकित सिंह,भरगामा (अररिया)

भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत के शर्मा टोला वार्ड संख्या 07 निवासी चंदन शर्मा के 8 वर्षीय पुत्र मिट्ठू शर्मा शुक्रवार के दोपहर को लगभग 2 बजे घर के बगल नहर में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। अधिक गहराई में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मिट्ठू शुक्रवार के दोपहर को अपने दोस्तों के साथ घर से सटे नहर में नहाने गया था। उसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

- Sponsored Ads-

साथी बच्चों ने शोर मचाकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इधर घटना की सूचना मिलते हीं भरगामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की खबर मिलते हीं गांव में शोक और मातम का माहौल पसर गया। मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मिहिर मंडल,जिप सदस्य किरण देवी,पूर्व मुखिया विजय सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्त्ता माधव यादव,आशीष मंडल,पिंटू यादव,सुधाकर मंडल,सुबोध मंडल,कुणाल यादव आदि शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इधर इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment