फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन , 89 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के ही-मैन ने दुनिया को कह दिया अलविदा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है।अभिनेता धर्में को सांस लेने में तकलीफ की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत गंभीर थी और आज उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक थे, उन्होंने इस इंडस्ट्री को 300 से ज्यादा फिल्में दी हैं और उम्र के इस पड़ाव तक धर्मेंद्र एक्टिंग में सक्रिय रहे।कुछ दिन पहले ही कई कार्यकर्म में नजर आए थे।

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम करीबी अस्पताल में मौजूद थे। धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। निधन से भारतीय सिनेमा में का एक बड़ा नुकसान पहुंचा है।

कई दशकों से ज्यादा समय तक किया इंडस्ट्री पर राज

- Sponsored Ads-

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी, इस साल उनकी डेब्यू फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर आए दिन बहार के जैसी फिल्मों में काम किया। फूल और पत्थर से उन्हें लोकप्रियता मिली। 1960-1980 के बीच उन्होंने आंखें, शिखर, आया सावन झूम के, जीवन मृ्त्यु, सीता और गीता, यादों की बारात, शोले, दोस्त, गुलामी, धरम वीर, गुलामी, हुकुमत, चरस, एलान ए जंग जैसी बेहतरीन फिल्में भारतीय सिनेमा को दी।

धर्मेंद्र के फैंस को इस खबर के बाद तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहीते स्टार की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रंदांजलि दे रहे हैं। धर्मेंद्र का यूं जाना एक्टिंग की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान है. फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अब बॉलीवुड के हीमैन इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment