सारण:खैरा बाजार के मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त के लिए सरकारी जमीन की गई मापी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सीओ ने कहा अतिक्रमण प्रशासन को करे सहयोग
नगरा। नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा बाजार की जिला परिषद एवं खैरा–मढ़ौरा मुख्य सड़क स्थित बाजार इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान नगरा राजस्व टीम की मौजूदगी में सरकारी भूमि की सीमाओं की मापी कराई गई। सरकारी जमीन मापी के बाद संबंधित दुकानदारों और भवन मालिकों को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी गई कि वे अपने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन को सहयोग करें, अन्यथा अगले चरण में प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व नगरा बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया था। उसके बाद अब खैरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

- Sponsored Ads-

वहीं इस संबंध में नगरा सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति अतिक्रमण हटाने में बाधा डालेगा या आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article