छपरा :कायस्थ परिवार छपरा सारण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष अत्यंत भव्य, पारंपरिक और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यकम स्थानीय पार्टी क्लब में रखा गया था । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं परिवारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्री
चित्रगुप्त वंदना के साथ हुई। दीप प्रज्वलन ब्रज किशोर किंडर गार्टन के सचिव एवं श्री चित्रांश समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार एवं कायस्थ परिवार की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कायस्थ परिवार के मुख्य संयोजक,समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तथा मिशन 2 करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभिजीत श्रीवास्तव ने किया, जिनका सहयोग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अभिषेक अरुण ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष एवं कायज़त परिवार के उपाध्यक्ष कमल किशोर सहाय ने की तथा आयोजन की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
अपने संबोधन में प्रोफेसर पंकज कुमार ने कहा कि होली का पर्व कायस्थ समाज की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है और यह समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अब युवा समाज होली जैसे पर्व त्योहार को मद्दे नजर सभी चित्रांश परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रहा है यह एक अच्छी बात है ।अब इस समाज को कोई हाशिये पर नहीं रख सकता।
मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि संख्या कम होने के बावजूद कायस्थ समाज अपनी शिक्षा, संस्कार और प्रशासनिक योगदान के कारण सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्प्रसाद लोकनायक जय प्रकाश नारायण , आधुनिक राजनीति के युवा नेता नितिन नवीन तथा संत परंपरा के प्रतिनिधि स्वामी चक्रपाणि महाराज का उल्लेख किया।
महासचिव अजय कुमार सहाय एवं सचिव अजीत सहाय ने प्रीति भोज की व्यवस्था संभाली, जबकि अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मिंटू जी , ने उपस्थित लोगों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा तथा युवा महासचिव सौरव श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे राधा कृष्ण की आकर्षक झाँकी तथा शिव जी की मसाने वाली होली पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही आरा से आई लोक कलाकारों की टोली ने पारंपरिक फगुआ गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया, जिस पर उपस्थित समाज बंधु झूम उठे।
समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से होली का पर्व प्रेम, एकता और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन कायस्थ समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना गया।मौके पर मनीष सिन्हा,अजित सहाय,आनंद विवेक अभिजीत सिन्हा, मुकुंद मोहन राजू,रूपेश नंदन सहित काफी संख्या में चित्रांश बन्धुओ के अलावा चित्रांश परिवारी से जुड़े महिलाएं उपस्थित होकर फगुवा गीतों से सराबोर हुई।सभी लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
