पुष्कर में नगर परिषद की व्यवस्थाएं बनी मिसाल, राज्य सरकार की मंशा को मिला बल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:तीर्थराज पुष्कर में चल रहे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान नगर परिषद पुष्कर द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहना का विषय बनी हुई हैं। राज्य सरकार की स्वच्छ व सुव्यवस्थित आयोजन की मंशा को धरातल पर उतारते हुए परिषद ने व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रखी हैं। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा के निर्देशन में परिषद की टीम लगातार आयोजन स्थल पर सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन देखने को मिल रहा है। परिषद द्वारा 15 कर्मचारियों की विशेष सफाई टीम तैनात की गई है, जो पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य कर रही है। साथ ही चूना पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता बनाए रखी जा रही है।

- Sponsored Ads-

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई टॉयलेट्स का निर्माण किया गया है तथा दो मोबाइल टॉयलेट भी यज्ञ स्थल के समीप लगाए गए हैं। रात्रि में सुचारू आवागमन और सुरक्षा के मद्देनजर 50 से 60 अतिरिक्त रोड लाइट्स लगाई गई हैं। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक फायर ब्रिगेड तीन कर्मचारियों के साथ 24 घंटे तैनात रखी गई है।

इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहने से स्थानीय नागरिकों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस बार नगर परिषद ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए एक व्यवस्थित और सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment