सारण में रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: प्रशासन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

नियमित आपूर्ति जारी, 69 एजेंसियों पर कड़ी निगरानी; उपभोक्ताओं से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील

छपरा। सारण जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक बुकिंग से बचने की जरूरत है। जिला जन-संपर्क इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

- Sponsored Ads-


प्रशासन के अनुसार, सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित अंतराल पर सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी एजेंसी पर आपूर्ति बाधित नहीं है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर बुक कर बाजार में कृत्रिम दबाव न बनाएं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले की 69 गैस एजेंसियों पर पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की निगरानी रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित कोई शिकायत हो, तो वे जिला आपूर्ति नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-245023 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नियंत्रण कक्ष सुबह 7 बजे से रात 9 बजे रात्रि तक कार्यरत है।
रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च 2026 तक जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और विभिन्न कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के माध्यम से निरंतर आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी संतोषजनक बताई गई है, जिससे आम जनजीवन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ रहा है।


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे संयम बनाए रखें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment