हाजीपुर:सघन वाहन जांच अभियान,संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों पर पुलिस का विशेष ध्यान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर)-वैशाली पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी वाहनों की नियमित रूप से जांच करते हुए वाहन चालकों के आवश्यक कागजातों के सत्यापन किए जा रहे हैं।

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए शराबबंदी, अवैध हथियार, नशीले पदार्थों तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सख्ती बरती जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment