ग्रीष्मकालीन सप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 6 से

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा कार्यालय। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा पठानकोट से 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं. से 03.10 बजे, शाहजहाँपुर से 05.00 बजे, बरेली जं. से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.59 बजे, अम्बाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे तथा जलंधर कैंट से 15.30 बजे छूटकर पठानकोट 22.15 बजे पहुँचेगी।

- Sponsored Ads-

वापसी यात्रा में 05194 पठानकोट-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली जं. से 17.02 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, सीतापुर जं. से 20.25 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, तमकुही रोड से 04.47 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर छपरा 09.15 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment