हाजीपुर:काल-कवलित पुलिस के एक कर्तव्यनिष्ठ साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ०संजय (हाजीपुर)-पुलिस अधीक्षक, वैशाली,विक्रम सिहाग द्वारा पुलिस केंद्र हाजीपुर में दिवंगत पु.अ.नि. कौशल किशोर के पार्थिव शरीर को उनके परिजन तथा सभी वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ शोक सलामी दी गई ।


इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कौशल किशोर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवा के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Sponsored Ads-

वैशाली पुलिस परिवार इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment