*अमनौर :प्रखंड के उच्च विद्यालय अमनौर हरनारायण के सभागार में सोमवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित कर अवकाश प्राप्त शिक्षक अमरनाथ तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत में छात्रा ऋद्धि सिद्धि सलोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के सचिव जयंत कुमार ने स्वागत भाषण से सभी का अभिनंदन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा नीलू सिद्धि रोशनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने शिक्षक अमरनाथ तिवारी को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि चरित्र निर्माण कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। वक्ताओं ने श्री तिवारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राचार्य श्वेता कुमारी,विक्रमा शर्मा शकील अहमद, जयंत कुमार सिंह, शशि सिंह, सरपंच रणधीर कुमार, सच्चिदानंद सिंह, शिक्षक पप्पू सिंह, आचार्य सर्व विजय, नीरज शर्मा,प्रभात सिंह, कार्तिक सिंह, परशुराम महतो, तारिक अनवर अंसारी, अजय चौहान रानी कुमारी,शिक्षक सुजय शर्मा, शंकर कुमार शर्मा, कृष्णा राम, घनश्याम प्रसाद बीडीसी पिंटू तिवारी रविंदर सिंह निर्मला कुमारी, मनोरंजन सिंह,स्वच्छी कुमारी सरोज पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक नवीन पुरी ने किया।
