नगरा:चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार, दो वाहन बरामद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

नगरा। नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हरेराम के टोला निवासी उपेंद्र राय के पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने खैरा बाजार स्थित ब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान उसे एक स्प्लेंडर बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान संदेह गहराने पर उसकी निशानदेही पर चक्सरफ गांव से एक अपाची बाइक भी बरामद की गई, जिसे भी चोरी का बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

वहीं खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment