डॉ० संजय (हाजीपुर)-पुलिस अधीक्षक,वैशाली, विक्रम सिहाग द्वारा राजापाकर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, बैरक एवं साफ-सफाई की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही थाना में संधारित सभी पंजियों एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन,वारंट,कुर्की के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र के संदिग्ध एवं अपराधकर्मियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये। गश्त के दौरान सभी बैंकों ,वित्तीय संस्थानों एवं आभूषण दुकानों पर विशेष जांच व रोको टोको अभियान करने तथा थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, विधि-व्यवस्था संधारण एवं जनविश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिये गये।
