छपरा/एकमा::जेपी सेनानी स्व. चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया नमन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा/एकमा: नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र के भोरहोपुर गांव निवासी समाजसेवी, समाजवादी नेता, जेपी सेनानी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया गया। उनके पैतृक आवासीय परिसर भोरहोपुर सहित छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित चांदमारी रोड के वीआईपी कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिवक्ता व बुद्धिजीवी मौजूद रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा नेता कामरेड अरुण कुमार ने की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर न श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. चंदेश्वर सिंह ने अपने जीवनकाल में शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Sponsored Ads-


वक्ताओं ने बताया कि स्व. सिंह समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे और वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन तथा कर्पूरी ठाकुर के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।


सभा में उनके ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील जीवन को याद करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


इस अवसर पर गोबरही पंचायत के मुखिया सुनील सिंह उर्फ साहेब सिंह, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रो अजीत कुमार सिंह, शिक्षक अमर दुबे, अधिवक्ता सुरेश सिंह, मुकेश मिश्रा, शशि सिंह, नंदकिशोर सिंह, प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक कौशल किशोर, शिक्षक इंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


अंत में स्व. सिंह के पुत्र एवं प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment