छपरा:-सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर अधिकारियों व एजेंसी पर कार्रवाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण में सोलर लाइट योजना की समीक्षा, धीमी प्रगति पर दो बीपीआरओ को नोटिस


छपरा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में लाइट अधिष्ठापन की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

- Sponsored Ads-


जिले में कुल 48,190 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 38,463 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया।


समीक्षा के दौरान बनियापुर एवं इसुआपुर प्रखंडों में धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों प्रखंडों के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही, खराब प्रदर्शन के कारण ‘नव धर्म एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल लाइट लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित अनुरक्षण भी अनिवार्य है। रखरखाव में लापरवाही पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।


जिलाधिकारी ने सभी बीपीआरओ को दैनिक निगरानी सुनिश्चित करने तथा कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली एजेंसियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment