लूट करवाकर निर्दोषो को जेल भेजने का था प्लान।
अर्जुन झा/सुमन मिश्रा
समस्तीपुर :मार्च महीने में शहर के बहादुरपुर के राहुल इंटरप्राइजेज जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव के वासुदेव राय के पुत्र जितेंद्र कुमार, बेगूसराय के मंसूरचक गांव के मो. जाहिद आजाद के पुत्र मो. दानिश अंसारी उर्फ दानिया व दलसिंहसराय थाने के मुख्त्यारपुर सलखन्नी गांव के धनंजय पोद्दार के पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि जितेंद्र अंकित गुप्ता के यहाँ आना जाना करता था।
यह शहर के बड़े कारोबारी अरुण सरार्फ का भी करीबी है। इस घटना में प्रतिद्वंदी कारोबारी दीपक मोदी को फंसाने के लिए जितेंद्र ने अरुण सराफ के साथ साजिश रच कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे अब जेल भेज दिया गया है । संवाददाता सम्मेलन के दौरान एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश रेलवे स्टेडियम के पास जमे हैं। मध्य रात्री मे छापेमारी की गई तो तीनों के पास से दो देसी पिस्तौल व 4 जिंदा गोली बरामद किया गया।
जब तीनों बदमाशों से पूछताछ शुरू की गई तो गिरफ्तार जितेंद्र ने बताया कि गत मार्च महीने में उसने जर्दा कारोबारी के यहां लूट की घटना की थी। यह पूर्व में भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद असमाजिक तत्वों एवं जमीन कब्जा करने वालों के साथ मिलकर जमीन कब्जा कराने का काम कर जीवन यापन करने लगा था। नीरज इनका चचेरा भाई लगता है, जो स्वंय एवं अरूण शर्राफ के साथ मिलकर जमीन का करोबार करता है।
लूट की घटना से 20-25 दिन पहले नीरज कुमार इनको कॉल कर कुछ लड़का के साथ संध्या होटल जीवछ पेट्रोल पंप के पास बुलाया और जमीन दिखाते हुए कब्जा करने की बात कही थी। वहां पर नीरज एवं जमीन मालिक राहुल कुमार मौजूद था। राहुल एवं नीरज बोला कि इसी जमीन पर रहकर काम कराना है। थोड़ी देर बाद दीपक मोदी वगैरह भी आये और काम रोकने के लिए बोले तथा पुलिस को सूचना दे दिये। सूचना पर पुलिस आयी, तो वहां से जितेंद्र आदि फरार हो गया।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि नीरज इनको बोला था कि एक दलित मजदूर खोजो। जो दीपक मोदी पर केस करना है। उसी केस में दीपक मोदी को जेल भेजकर आसानी से जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ, तो नीरज के दोस्त अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव साथ मिलकर राहुल इन्टर प्राईजेज में लूट का योजना बनाये। जो दुकान एवं मकान राहुल कुमार एवं अंकित कुमार है।
अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव 02 अपराधकर्मी को बुलाया और हमारे साथ उन दोनों को भी घटना से 02 दिन पूर्व घटनास्थल को दिखाया तथा 03 आग्नेयास्त्र एवं 19 जिंदा गोली उपलब्ध कराया। जिसके बाद ये मो दानिश उर्फ दानिया आजाद, शुभम कुमार के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। जिस घटना में से इनको 50,000 रूपया हिस्सा मिला।
यहां बतादें कि गत 9 मार्च को तीन की संख्या में आये बदमाशों ने जर्दा कारोबारी के प्रतिष्ठान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद शहर के ही कारोबारी दीपक मोदी, पारस जैन एवं गोलू मोदी आरोपी बनाया गया था, इधर पुलिस का अनुशंधान की रफ़्तार तेज हो गया है और मुख्य साज़िशकर्ता अरुण सर्राफ की गिरफ़्तारी जल्द हो सकता है!
