- Sponsored Ads-
डॉo संजय (हाजीपुर)- राजकीय उच्च विद्यालय ,सुभई में महिला थानाध्यक्ष के द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा आत्मरक्षा के महत्व के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बाल विवाह, छेड़खानी एवं अन्य अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 एवं महिला हेल्पलाइन 1091 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
- Sponsored Ads-
विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- Sponsored Ads-
