पुष्कर में फर्जी गाइडों पर पुलिस की सख्ती, लगातार हो रही कार्रवाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को फर्जी गाइडों से बचाने के लिए थानाधिकारी विक्रम राठौर के नेतृत्व में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सावित्री माता मंदिर के पास एक फर्जी गाइड को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लड़के बिना लाइसेंस के खुद को गाइड बताकर पर्यटकों का पीछा करते हैं। ये लोग जबरन कैमल सफारी और होटल में ले जाने के लिए दबाव बनाते हैं। मना करने पर पर्यटकों के साथ बदतमीजी भी करते हैं।

- Sponsored Ads-

शनिवार को पुष्कर थाना पुलिस गश्त पर थी। तभी सावित्री माता मंदिर के पास 19 साल का राजेश कहार पर्यटकों को घेरकर परेशान करता मिला। उसके पास गाइड का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment